ज्ञानमाता फातिमा शेख जी का जन्मदिन जयंती :- 21 सितंबर (21-9-1832----9-10-1900) पहली मुस्लिम शिक्षिक
ज्ञानमाता फातिमा शेख जी का जन्मदिन जयंती :-
21 सितंबर
(21-9-1832----9-10-1900)
पहली मुस्लिम शिक्षिका
जिन्होंने क्रांतिसूर्य ज्योतिबा फुले और सावित्रीबाई फुले के साथ मिलकर लड़कियों में डेढ़ सौ वर्ष पहले शिक्षा की मशाल जलाई
आज से लगभग 150 सालों तक भी शिक्षा बहुसंख्य लोगों तक नहीं पहुंच पाई थी जब विश्व आधुनिक शिक्षा में काफी आगे निकल चुका था लेकिन भारत में बहुसंख्य लोग शिक्षा से वंचित थे लडकियों की शिक्षा का तो पूछो मत क्या हाल था राष्ट्रपिता महात्मा ज्योतिबा फुले पूना (अब पुणे) में 1827 में पैदा हुए उन्होंने बहुजनों की दुर्गति को बहुत ही निकट से देखा था उन्हें पता था कि बहुजनों के इस पतन का कारण शिक्षा की कमी ही है इसी लिए वे चाहते थे कि बहुसंख्य लोगों के घरों तक शिक्षा का प्रचार प्रसार होना ही चाहिए विशेषतः वे लड़कियों के शिक्षा के जबरदस्त पक्षधर थे।














